{"_id":"69ce679b8d68e5830a035534","slug":"video-rally-was-organised-under-the-school-chalo-campaign-in-shahjahanpur-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली, बच्चों ने पीटी प्रदर्शन से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली, बच्चों ने पीटी प्रदर्शन से मोहा मन
Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:26 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर ददरौल में किया गया। इस दौरान बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व विशिष्ट अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे उड़ाकर किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धूम मचाई। राज्य स्तर पर पीटी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों ने अतिथियों के सामने प्रदर्शन किया। डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। इसका उदाहरण जल्द घोषित यूपीपीसीएस परिणाम हैं। जहां शीर्ष 10 में से छह स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए।
डीएम ने बताया कि आगामी श्रीमद् गीता भागवत के श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड स्तर पर सात मई और जिला स्तर पर 14 मई को होगा। इसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चे भाग लेंगे और विजेताओं को 25,000, 20,000 एवं 15,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष निपुण विद्यालय आकलन में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन करने वालों में जनपद पूरे भारत में सुपर-50 में रहा है। डीएम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। बीईओ सुरेंद्र मौर्या, प्रधान महेश चंद्र गौतम, डीसी सतीश कनौजिया, सोहन शुक्ला, डॉ.अरुण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। आभार रविंद्र पाल प्रजापति ने जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।