{"_id":"668a2d43c00d1ae9a0073f78","slug":"video-shahajahapara-ma-19-kathara-para-ctet-thana-pahaca-parakashharatha-saghana-talsha-ka-btha-mal-paravasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में 19 केंद्रों पर CTET देने पहुंचे परीक्षार्थी, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में 19 केंद्रों पर CTET देने पहुंचे परीक्षार्थी, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन शाहजहांपुर जिले के 19 केंद्रों पर किया जा रहा है। रविवार को पहली पाली का पेपर देने के लिए परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गया। इसके साथ ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया। ठीक 9:00 बजे एडमिट कार्ड की चेकिंग को गई। 9:15 बजे टेस्ट बुकलेट का वितरण शुरू हुआ। 9:25 बजे टेस्ट बुकलेट को सील और आंसर शीट ओपन की गई। 9:30 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया गया और पहली पाली का पेपर शुरू हुआ। जोकि दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जायेंगे। पेपर देने पहुंचे परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक एंट्री हुई। इस दौरान चांदी की पायल, चेन, घड़ी आदि पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले परीक्षार्थियों से सब कुछ उतरवा लिया गया। इसके बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला। सुबह से मौसम साफ रहा इसलिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या नहीं हुई। सुरक्षा के दृष्टि से परीक्षा केंद्र के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।