{"_id":"6756eb9ec2a8512f5609159b","slug":"video-shahajahapara-ma-vajaniana-madal-paratayagata-shalna-ka-vamana-safata-davaisa-na-paya-pahal-sathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, शालिनी के वूमन सेफ्टी डिवाइस ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, शालिनी के वूमन सेफ्टी डिवाइस ने पाया पहला स्थान
शाहजहांपुर में जिला विज्ञान क्लब की ओर से सोमवार को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर आर्य कन्या पाठशाला की छात्रा शालिनी के मॉडल वूमन सेफ्टी डिवाइस ने पहला स्थान पाया। नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा शिजा खानम के मॉडल आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस ने द्वितीय स्थान पाया। तृतीय स्थान पर द रेनेसा एकेडमी, तिलहर के छात्रा शिखर त्रिपाठी का मॉडल डिजिटल वैशाखी का रहा। फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अंशरा रिजवान के मॉडल हाइड्रोलिक सिटी व राजकीय इंटर काॅलेज के छात्र युवराज वर्मा का मॉडल स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व विषिष्ट अतिथि एसपी राजेश एस. ने अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच को सराहा। साथ ही आधुनिक युग की जरूरत के अनुरूप मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। कुल 75 मॉडलों का मूल्यांकन जनपद स्तर पर गठित जनपद स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा किया गया। के बाद 15 मॉडलों का चयन मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।