{"_id":"697f017f18cf000fc20a803a","slug":"video-shahjahanpur-people-reaction-on-union-budget-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Union Budget: आम बजट में कपड़ा उद्योग के लिए घोषणा, पर जरी जरदोजी पर मिली मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Union Budget: आम बजट में कपड़ा उद्योग के लिए घोषणा, पर जरी जरदोजी पर मिली मायूसी
शाहजहांपुर के युवा नेता अनूप वर्मा ने कहा कि आम बजट में कपड़ा उद्योग को लेकर कई घोषणा की गई हैं, पर जिले की पहचान जरी जरदोजी को अछूता रखा गया है। इससे कारीगरों को मायूसी हाथ लगी है। शाहजहांपुर को जरी जरदोजी और कालीन का हब माना जाता था। यहां पर शहर से लेकर देहात तक कारखानों में बड़ी संख्या में लोग काम करते थे। कुछ समय से कालीन और जरी जरदोजी का कारोबार ठप हो गया है। जरी जरदोजी को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया है। फिर भी इसके दिन नहीं बदल सके हैं। अनूप वर्मा ने बताया कि आम बजट में जरी जरदोजी और कालीन के उद्योग को लेकर काफी उम्मीदें थी। सरकार ने कपड़े उद्योग पर तो ध्यान दिया, पर शाहजहांपुर के कालीन और जरी जरदोजी के कारोबार में जुटे लोगों को लाभ नहीं दिया गया है। इससे लोगों में काफी हताशा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।