{"_id":"68d3db1dd568e4f04f0b62c5","slug":"video-students-displayed-models-at-the-science-mathematics-fair-in-shahjahanpur-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में विज्ञान-गणित मेले में छात्रों ने प्रदर्शित किए मॉडल, विजेताओं को एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में विज्ञान-गणित मेले में छात्रों ने प्रदर्शित किए मॉडल, विजेताओं को एसपी ने किया सम्मानित
शाहजहांपुर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को 'विज्ञान-गणित मेला' का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने मॉडल बनाकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस हरिवंश कुमार ने किया। विद्यालय स्तरीय मेले में कक्षा छह से 12 तक के बच्चों ने अपनी मॉडल प्रदर्शित किए। निर्णायक मंडल में शामिल जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, जीआईसी कांट के प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य व निधि प्रज्ञा, प्रेमशंकर सक्सेना, संजय शंकर मिश्रा व सुरेंद्र पाल ने मॉडलों का अवलोकन व मूल्यांकन किया गया। समापन पर एसपी राजेश द्विवेदी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व दस सांत्वना स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रेमशंकर सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में वैभव शुक्ला,राजीव श्रीवास्तव, रामभजन वर्मा, महेंद्र कुमार, महिमा शुक्ला, राजीव अग्रवाल, प्रमोद कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।