{"_id":"6acf72620990ee9c840b2a7f","slug":"video-university-won-the-trophy-in-the-volleyball-competition-by-defeating-gf-college-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: वालीबॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने जीएफ कॉलेज को हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: वालीबॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने जीएफ कॉलेज को हराकर जीती ट्रॉफी
Mukesh Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:45 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के मैदान पर बुधवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित अंतरमहाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता-सह-चयन ट्रायल 2026-27 आयोजित किया गया। इसमें स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की टीम ने जीएफ कॉलेज को सीधे दो सेटों में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुकाबले में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएफ कॉलेज को 25-16 और 25-15 से पराजित किया। दोनों सेट जीतकर विश्वविद्यालय की टीम ने खिताब हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खां ने किया। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित भी किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब, उपक्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम, क्रीड़ा संरक्षक प्रो. फैयाज अहमद, टीम मैनेजर डॉ. निजामुद्दीन खान, पर्यवेक्षक डॉ. संदीप अवस्थी, विशेषज्ञ हिमांशु गुप्ता, मैच रेफरी नफीस खान व आशीष का योगदान रहा। संचालन डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी ने किया। अंत में डॉ. मोहम्मद शोएब ने आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।