{"_id":"6a7988069b57c3b5fe0fafb6","slug":"video-shamli-dak-kanwariyas-race-ahead-with-bol-bam-chants-aim-to-reach-destination-within-8-16-hours-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: बोल बम के जयघोष के साथ दौड़ रही डाक कांवड़, 8 से 16 घंटे में मंजिल तक पहुंचने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: बोल बम के जयघोष के साथ दौड़ रही डाक कांवड़, 8 से 16 घंटे में मंजिल तक पहुंचने का संकल्प
शामली शहर के मुजफ्फरनगर रोड पर सोमवार को डाक कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। सोनीपत, सिरसा और पानीपत से आए डाक कांवड़िए बोल बम-बम के जयघोष के साथ तेज गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।
डाक कांवड़ियों में शिवभक्ति के साथ निर्धारित समय में गंगाजल पहुंचाने का उत्साह भी दिखाई दिया। कांवड़ियों ने बताया कि किसी ने 8 घंटे तो किसी ने 16 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंचने का समय निर्धारित किया है।
रास्ते में जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में कांवड़ियों को भोजन, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बोल बम के जयघोष से मुजफ्फरनगर रोड का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।