{"_id":"67d03be5686e2d69140caf06","slug":"video-sharavasata-bthathha-na-thaya-mathhayama-maraga-ka-upathasha-sharalka-sa-aae-bhakashhao-na-aanatha-bthha-para-ka-pararathana-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती: बुद्ध ने दिया मध्यम मार्ग का उपदेश, श्रीलंका से आए भिक्षुओं ने आनंद बोधि पर की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती: बुद्ध ने दिया मध्यम मार्ग का उपदेश, श्रीलंका से आए भिक्षुओं ने आनंद बोधि पर की प्रार्थना
बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से आए 120 सदस्यीय दल के सदस्यों ने भिक्षु दीपालाक महाथेरो के नेतृत्व में आनंद बोधि पर प्रार्थना की। इसके बाद अनुयायियों ने तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेकर तपोस्थली के विभिन्न मूमेंटों का भ्रमण किया।
बुद्ध की तपोस्थली मंगलवार को बुद्धम् शरणम् गच्छामि, संघम् शरणम् गच्छामि धम्मम् शरणम् गच्छामि के मंत्र से गुंजायमान रही। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु दीपालाक महाथेरो ने कहा कि सांसारिक दुखों से मुक्ति के लिए बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग की बात कही है। बौद्ध धर्म का परम लक्ष्य निर्वाण है। इसका अर्थ है दीपक का बुझ जाना। अर्थात जीवन मरण चक्र से मुक्त हो जाना।
बुद्ध ने निर्वाण प्राप्ति को सरल बनाने के लिए 10 शीलो पर बल दिया है। वह शील हैं अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह, मद्य सेवन ना करना, असमय भोजन ना करना, सुखप्रद बिस्तर पर नहीं सोना, धन संचय ना करना सहित अन्य हैं। बुद्ध ने मध्यम मार्ग का उपदेश दिया।
अनीश्वरवाद के संबंध में बौद्ध धर्म व जैन धर्म में समानता है। सर्वाधिक बुद्ध मूर्तियों का निर्माण गांधार शैली के अंतर्गत किया गया लेकिन बुद्ध की प्रथम मूर्ति संभवता मथुरा कला के अंतर्गत बनी थी। पूजन के उपरांत सभी उपसको ने कौशांबी कुटी, सभामंडप, सूर्य कुंड, संघाराम विहार, अंगुलिमाल स्तूप, पूर्वा राम विहार का भ्रमण किया। इस मौके पर काफी संख्या में उपासक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।