{"_id":"6880b1635eb2dbb67100839d","slug":"video-video-sharavasata-pasa-ka-llca-ma-patara-na-blka-saga-mal-ka-pata-ka-hataya-garafatara-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती: पैसे के लालच में पुत्र ने बालक संग मिल की पिता की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती: पैसे के लालच में पुत्र ने बालक संग मिल की पिता की हत्या, गिरफ्तार
गिलौला (श्रावस्ती)। जिस बेटे के लिए पूरी उम्र संपत्ति जुटाया, उसी ने बालक के साथ मिल कर संपत्ति के लालच में पिता की हत्या कर दी। मृतक के दूसरे पुत्र मीरामऊ निवासी ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। गिलौला पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर बुधवार घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र व उसके सहयोगी बालक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का खुलासा करते हुए एएसपी मुकेश चन्द्र उत्तम ने बताया कि 18 जुलाई की रात गिलौला के मीरामऊ निवासी चिनकू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। इस दौरान घर में रखा एक लाख 48 हजार रुपये भी गायब था। मामले में मृतक के पुत्र होली राम साहू ने अपने पिता की पैसों के लिए हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला थाने में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।
मामले का खुलासा करने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने गिलौला पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया था। मंगलवार टीम ने मृतक के पुत्र सामेन्द्र व एक बालक को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त छोटी लाठी, लकड़ी की फंटी तथा चोरी गया एक लाख 48 हजार रुपये बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय ले जाया गया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
पिता के व्यवहार से आहत हो की हत्या
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सोमेंद्र ने बताया कि उसके पिता चिनकु उसे पैसे नहीं देते थे। और न ही पुत्र की तरह व्यवहार करते थे। साथ ही उसके पुत्र की बीमारी में इलाज के लिए पैसे मांगने पर भी पिता ने इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने अपने एक किशोर सहयोगी के साथ मिलकर चिनकु की हत्या कर दी और उनके पास रखे एक लाख 48 हजार रुपये छिपा लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।