{"_id":"68316f04685bfcca670b90cf","slug":"video-satapara-ma-bthara-sa-bga-ka-bcana-ka-le-isana-bna-lgara-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में बंदरों से बाग को बचाने के लिए इंसान बने लंगूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में बंदरों से बाग को बचाने के लिए इंसान बने लंगूर
सीतापुर में महमूदाबाद के रमनगरा में आम की बागों को बंदरों के उत्पात से बचाने के लिए इंसान लंगूर बनकर घूम रहे हैं। बागवानों ने लंगूर का वेश धारण करके बागों में फल बचाने की अनोखी कवायद शुरू की है। रमनगरा के बागवानों की इस पहल का अन्य गांव के लोग भी अनुसरण कर रहे हैं।
परशुराम ने बताया कि बंदरों को पहले भगाने के लिए लोग पत्थर आदि मारकर भगाते थे। इससे बंदरों को चोट लगती थी। कई तरीके अपनाएं लेकिन बंदरों का उत्पात कम ही नहीं हो रहा था। बंदरों ने काफी परेशान कर रखा था। ऐसे में बंदरों को बिना मारे या नुकसान पहुंचाए, उन्हें भगाने का तरीका ढूंढा। बताया कि हम लोग बंदरों को मार नहीं सकते। क्योंकि हम हिंदू हैं। अपने धर्म में किसी को मारना पाप है। इसके लिए महमूदाबाद से लंगूर वाला मास्क, हाथ में पहनने वाला नाखून का पंजा व काला कुर्ता ले आए। इसको पहनकर बाग में बंदरों को दौड़ाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।