{"_id":"690457477760e614aa092ca6","slug":"video-video-rana-ra-yanata-ma-tha-ka-btha-yavao-ma-l-ekata-ka-shapatha-sarathara-patal-ka-arapata-ka-sharathathhajal-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रन फ़ॉर यूनिटी में दौड़ के बाद युवाओं में ली एकता की शपथ, सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रन फ़ॉर यूनिटी में दौड़ के बाद युवाओं में ली एकता की शपथ, सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि
भारत की एकता एवं अखंडता के प्रतीक के रूप में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन कोय गया। यह आयोजन देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नैपालापुर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से अटल चौक तक किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री रजनी तिवारी, विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व निवर्तमान सांसद सीतापुर राजेश वर्मा व अन्य उपस्थित रहे। साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी व संपूर्ण समाज के राष्ट्रभक्तों की उपस्थिति रही।
मंत्री रजनी तिवारी ने बताया की सरदार पटेल भारत की अमूल्य धरोहर है और उनके विचारों से हमारा भारत जहां अखंड हुआ वहीं एकता के सूत्र में पिरोया गया हम सब उनको श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं। ए उनकी 150 वीं जयंती पर उनको नमन करते हैं। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि यह भारतवर्ष का सौभाग्य है कि हमारी मिट्टी में सरदार पटेल जैसी धरोहर का जन्म हुआ था। सरदार पटेल द्वारा भारत के प्रथम गृहमंत्री रहते हुए भारत को जो अमूल्य मजबूती प्रदान की गई है उसका लोहा पूरी दुनिया ने माना और हम अखंड भारत के रूप में जाने गए आज उनकी 150 में जयंती है इसी अवसर पर पार्टी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रही है हम सभी उनको विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि रन फार यूनिटी भारत की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरदार साहब के बताए हुए मार्ग पर चल रही है और भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतवर्ष 2047 तक विश्व गुरु बनने का विजन पूरा करने जा रहा है तो इसके मूल में सरदार पटेल की विचारधारा है जिसे हमारे प्रधानमंत्री ने आत्मसात किया है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विजन को साकार करने के लिए कार्यरत है।
जिला अध्यक्ष ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार भी जताया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी
भरत त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा विश्राम सागर राठौर, संजय मिश्रा, नीरज वर्मा झल्लर कंचन प्रभा पांडे, नैमिष रत्न तिवारी अजय विश्वकर्मा जया सिंह,सचिन मिश्रा, अनूप विश्वकर्मा , सुनील मिश्रा अमन विक्रम सिंह राम प्रताप सिंह सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति अधिकारी कर्मचारी युवा वर्ग सहित राष्ट्र प्रेमी उपस्थित रहे।
महमूदबाद में बजाजा चौराहे से हुआ रन फ़ॉर यूनिटी का आगाज़
महमूदाबाद में शुक्रवार सुबह 8 बजे लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर “रन फ़ॉर यूनिटी" कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली महमूदाबाद पुलिस द्वारा किया गया। रोडवेज बस स्टॉफ पर भाजपा विधायक आशा मौर्या, उपजिलाधिकारी बीके सिंह, सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अनिल सिंह की उपस्थित में पुलिस टीम के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा अपने हाथो में तिरंगा झंडा व सरदार पटेल के पोस्टर लेकर वन्दे मातरम् भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे जैसे उद्घोष करते हुए बस स्टॉफ से बजाजा चौराहे से रामकुण्ड चौराहा से होते हुये मोतीपुर चौराहा पर समाप्त हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी बीके सिंह द्वारा मौजूद सभी लोगो को देश की एकता अखंडता के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई वही रामकुंड स्थित पटेल प्रतिमा पर सरदार वल्लभभाई पटेल को माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।