{"_id":"69d6846060754680a603b36d","slug":"video-irregularities-in-beautification-of-lavkush-park-demand-for-inquiry-in-sonbhadra-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लवकुश पार्क के सुंदरीकरण में अनियमितता, जांच की मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवकुश पार्क के सुंदरीकरण में अनियमितता, जांच की मांग; VIDEO
तहसील मुख्यालय से सटे मलदेवा गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कराए गए कैलाश कुंज द्वार व लवकुश पार्क के सुंदरीकरण कार्य में बड़ी अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्यटन विभाग की ओर से पुराने निर्माण पर ही मरम्मत कर धनराशि खर्च कर दी गई। जो सामग्री उपयोग की गई, उसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है।
ग्राम प्रधान सीता जायसवाल ने बताया कि.ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग की ओर से कैलाश कुंज मंदिर का विकास कार्य कराया जा रहा है, लेकिन लंबे समय बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से कार्य कराया। निर्माण में स्थानीय नदी की मिट्टी युक्त निम्न गुणवत्ता की बालू का उपयोग किया गया है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई है। गांव के श्रवण कुमार ने बताया कि मेरा घर निर्माण कार्य स्थल पर ही है। सुंदरीकरण के नाम कर सब पुराने कार्यों को मरम्मत कर धनराशि निकाल ली गई। लौआ नदी का स्वरूप बदल कर ठेकेदार ने नदी के मिट्टी युक्त बालू व बोल्डर का उपयोग कर मैटेरियल में गड़बड़ी की है। इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लवकुश पार्क में पुरानी सीढ़ियों की मरम्मत कर केवल पटिया बिछाई गई और शेष कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। वहीं पुरानी बिल्डिंग को योगा प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित कर दिया गया है। नदी में बनाए जा रहे शौचालय का निर्माण भी अभी तक अधूरा है। करीब 20 वर्ष पहले क्षेत्र पंचायत से सात लाख रुपये की लागत से बने फुटब्रिज की दोबारा मरम्मत दिखाकर सुंदरीकरण के नाम पर धनराशि निकाल ली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।