{"_id":"67ebe777bf44e6fa8900831a","slug":"video-people-were-made-aware-by-organizing-a-rally-in-sonbhadra-dm-showed-green-flag-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में रैली निकालकर किया जनता को जगरूक, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, स्वच्छता को अपनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में रैली निकालकर किया जनता को जगरूक, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, स्वच्छता को अपनाने का संदेश
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की मंगलवार को जिले में शुरुआत हुई। सीएमओ कार्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के खतरे और उससे बचाव के उपाय बताते हुए साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्रा, पंचायती राज व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। बैंडबाजे के साथ निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गाें से होकर गुजरी। आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियाें के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों को भगाने का आह्वान किया गया। डीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विभाग आपसी सहयोग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने व संक्रामक रोगों से बचने के बारे में जन मानस को जानकारी देंगे। ग्राम विकास विभाग ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की सफाई झाड़ियों की कटाई कचरा निस्तारण एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य करेगा।नगरों में यह जिम्मेदार निकाय प्रशासन की होगी। चिकित्सा विभाग दस्तक अभियान के तहत 10 अप्रैल से घर-घर जाकर बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया इत्यादि के रोगियों की लाइन लिस्टिंग करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।