{"_id":"6ac4eb74079e69b78f090eee","slug":"video-sp-workers-protested-against-the-government-actions-by-smashing-a-pitcher-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने घड़ा फोड़कर सरकार के कार्यों का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने घड़ा फोड़कर सरकार के कार्यों का किया विरोध
सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्ण जयंती चौक पर अनोखे अंदाज में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किए। चौक पर घड़ा फोड़कर सरकार के विकास कार्यों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फर्जी विकास कार्य सरकार की तरफ से दिखाया जा रहा है। कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली महंगा हो गया है। 74 रुपये का इंजेक्शन 4980 रुपये में बिक रहा है। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 12 वर्ष के पाप का घड़ा भरा पड़ा है। आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। हर घर जल नल योजना सिर्फ कागजों पर है। पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान विरोधी कार्य, वोट चोरी, एसआईआर कराकर धांधली किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल हिन्दू-मुस्लिम कर रही है। प्रदर्शन में अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लल्लू भारती, जुनैद अंसारी, रमेश यादव, जंग बहादुर गिरी, सुरेश अग्रहरि, शिव कुमार यादव, राजमणि खरवार आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।