{"_id":"67f0fc68ec8c6ab41b09b70f","slug":"video-shakti-sadhna-of-namami-gange-on-navratri-in-varanasi-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में नवरात्रि पर नमामि गंगे की शक्ति साधना... कन्याओं ने की अपील, सिंगल यूज पॉलिथीन बनाएं दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में नवरात्रि पर नमामि गंगे की शक्ति साधना... कन्याओं ने की अपील, सिंगल यूज पॉलिथीन बनाएं दूरी
नवरात्र की अष्टमी तिथि पर कुमारी पूजन में श्रद्धा के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश देकर नमामि गंगे ने दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं को कपड़े के झोले उपहार में दिए। कन्याओं ने हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां,कपड़े के झोले लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कन्याओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। प्रकृति प्रेम की शिक्षा दे रहीं कन्याओं का नमामि गंगे ने पूजन किया। कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बटुकों का भी समादर हुआ। गढ़वासी टोला स्थित आवास पर नमामि गंगे की ओर से कन्याओं को हलवा, पूड़ी, सब्जी, चने की घुघरी और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कन्याओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र पर माता दुर्गा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का भी संदेश देती हैं । दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं का पूजन कर गंगा प्रदूषण व प्लास्टिक से मुक्ति, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए कामना की गई है। माता की तरह हितकारिणी नदियों के लिए जहरीले सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।