Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : The havoc of cruel bulldozer in Chandauli; while demolishing a house, debris fell on another house, complaint lodged against the department
{"_id":"675da041422cf280d108acd6","slug":"video-the-havoc-of-cruel-bulldozer-in-chandauli-while-demolishing-a-house-debris-fell-on-another-house-complaint-lodged-against-the-department","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में जुल्मी बुल्डोजर का कहर ; मकान तोड़ते समय दूसरे के मकान पर गिरा मलबा, विभाग के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में जुल्मी बुल्डोजर का कहर ; मकान तोड़ते समय दूसरे के मकान पर गिरा मलबा, विभाग के खिलाफ दी तहरीर
रामनगर टेंगरा मोड़ तक फोरलेन निर्माण का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसी कड़ी में शनिवार को शाम साढ़े चार बजे संस्था के अतिक्रमण हटाने व चिन्हित पक्के मकानों को तोड़ने का क्रम चल रहा है। जैसे यह कार्य चौरहट पहुंचा कुछ लोगों ने अपना मकान स्वत: तोड़ने का कार्य शुरू किया। वहीं कुछ मकानों को कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी व पोकलेन से मकान तोड़ा जा रहा था इस दौरान एक मकान का मलबा जगदीश पटेल के मकान पर गिर पड़ा। जिससे उसके मकान की छत व किचन क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि उस मकान में कोई घायल नहीं हुआ। चंदन पटेल ने इसकी लिखित तहरीर चौकी पर दी । घटना बड़ी होने के कारण मौके पर मुगलसराय कोतवाल पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ ।इधर ग्रामीणों का कहना है कि जो भी मकान प्रभावित हैं उसको विभाग द्वारा बिना कोई सुरक्षा के इंतजाम किए बिना ही दूसरे चिन्हित मकान को तोड़ा जा रहा है। इसका खामियाजा बगल के मकान स्वामियों को भुगतना पड़ रहा है । आगे से विभाग कोई भी मकान तोड़े तो उसकी सुरक्षा को देखते हुए कार्य करे। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।