{"_id":"670e23e5f978a1f9630305ec","slug":"video-what-did-deputy-cm-brijesh-pathak-say-during-his-varanasi-visit","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी दौरे के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बहराइच की घटना पर क्या कहा? वीडियो देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी दौरे के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बहराइच की घटना पर क्या कहा? वीडियो देखिए
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक वाराणसी दौरे पर हैं इन्होने थूक जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को लेकर कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है क्वालिटी युक्त खाना उपलब्ध कराए। कहा पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि खाना को दूषित करने का काम किया जा रहा था, तमाम वीडियो आने के बाद हमने कानून लाने का फैसला किया है। अध्यादेश को लेकर हो रही सियासत पर इन्होने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है वह दिग्भ्रमित है। बहराइच की घटना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि घटना को हमने गंभीरता से लिया है। आज वहां स्थिति नियंत्रण में है। कहा जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। कहा दंगों को लेकर हो रही साजिश पर सरकार सख्त हुई है। हिंसा को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही दंगा फसाद है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बहराइच मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी दोषी पाए जाएंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।