{"_id":"69e89c1b347b241c1e0b9f9f","slug":"video-abvps-silent-protest-demanding-facilities-at-ssj-library-in-almora-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: एसएसजे पुस्तकालय में सुविधाओं की मांग के लिए एबीवीपी का मौन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: एसएसजे पुस्तकालय में सुविधाओं की मांग के लिए एबीवीपी का मौन प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Wed, 22 Apr 2026 03:29 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर स्थित पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने, पुस्तकालय का समय बढ़ाने आदि मांगों पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के मुख्य द्वार पर मौन प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। मंगलवार को एबीपीपी के नगर मंत्री रोहित कुमल्टा के नेतृत्व में पुस्तकालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय में पर्याप्त प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विद्याथियों को बाजार से महंगी किताबें खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही पुस्तकालय संचालित होता है। इससे कई विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए समय नहीं पाता। इन हालातों में विद्यार्थी निजी पुस्तकालय में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय संचालन का समय विस्तारित करने और अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में नीरज टाकुली, लक्ष्मी रानी, दयाल कोरंगा, पंकज, कृष्णा, दीपक राठौर, दीपक लोहनी, लक्ष्य मेहता, चंद्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।