{"_id":"68bff0b7854d0586600809ee","slug":"video-demonstration-against-the-construction-of-trenching-ground-in-pagana-bageshwar-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: पगना में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: पगना में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन
बागेश्वर। पगना के खोला तोक में नगरपालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध तेज हो गया है। बेहरगांव और पगना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर ट्रंचिंग ग्राउंड की निविदा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नगरपालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड अन्यत्र बनाए जाने की मांग की जा रही है। जिस स्थान पर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन का चयन किया है, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर अनुसूचित जाति के 12 परिवार रहते हैं। सड़क और रेल लाइन की सर्वे भी इस स्थान से की गई है। कहा कि जानकारी होने के बावजूद ग्रामीण निर्माण विभाग ने निविदा आमंत्रित कर दी है। अगर जबरन इस स्थान पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का प्रयास हुआ तो ग्रामीण भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर क्षेपं सदस्य सुनील जोशी, ओम प्रकाश टम्टा, कुंदन सिंह, प्रताप सिह, गणेश चंद्र टम्टा, दर्शन सिंह, सुनील कुमार, जयकृष्ण आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।