{"_id":"698862ca205de0f6250eb390","slug":"video-the-central-government-has-taken-care-of-every-section-in-the-budget-bisht-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केंद्र सरकार ने बजट में हर वर्ग का रखा है ख्याल: बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केंद्र सरकार ने बजट में हर वर्ग का रखा है ख्याल: बिष्ट
गायत्री जोशी
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:47 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, आमजन और सभी वर्गों के हित का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में प्रत्येक राज्य का ध्यान रखा गया है। नौकरीपेशा, कारोबारी, किसान, महिला, युवा सभी के हितों को बजट में जगह दी गई है।
शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपाध्यक्ष बिष्ट ने बजट पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, आयुष समेत हर क्षेत्र का विकास को प्राथमिकता दी गई है। बजट आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था। बजट में भी प्रदेश के लिए आवंटित किया है, वह प्रदेश के विकास की गति को तेज करेगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जिला महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी, प्रकाश साह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।