Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
The winning team of the women's Holi festival will receive a cash prize of Rs 11,000; the decision was taken at the meeting of the youth Holi committee
{"_id":"69886240892fc48eba007cd1","slug":"video-the-winning-team-of-the-womens-holi-festival-will-receive-a-cash-prize-of-rs-11000-the-decision-was-taken-at-the-meeting-of-the-youth-holi-committee-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: महिला होली समारोह में विजेता टीम को मिलेगा 11 हजार का नकद इनाम, युवा होली समिति की बैठक में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: महिला होली समारोह में विजेता टीम को मिलेगा 11 हजार का नकद इनाम, युवा होली समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
गायत्री जोशी
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:45 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में युवा होली समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई, जिसमें आगामी महिला होली समारोह को लेकर बड़े निर्णय लिए गए। समिति ने इस बार प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा के साथ-साथ नई पीढ़ी को जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,500 रुपये और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3,500 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, उत्साहवर्धन के लिए प्रतिभाग करने वाली अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अपनी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से समिति ने एक विशेष नियम लागू किया है। प्रत्येक टीम में 18 वर्ष से कम आयु की कम से कम दो युवतियों का होना अनिवार्य होगा। समिति का मानना है कि इससे पारंपरिक होली गायन को भविष्य की पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले की टीमें इस प्रतियोगिता में निशुल्क प्रतिभाग कर सकती हैं। नगर क्षेत्र से बाहर से आने वाली टीमों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें समिति की ओर से यात्रा व्यय भी दिया जाएगा। इस मौके पर अनुज साह गंगोला, सभासद नवीन रावल, हरीश सोनी, मनोज आर्या, अंकित नगरकोटी, रमेश दानू, उमेश गिरी गोस्वामी, मनोज बचखेती, नीरज उपाध्याय, सुनील भट्ट, रचित साह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।