Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: UKD's block executive committee formed, Harish Khalil becomes block president, Yogesh Singh given the responsibility of city president
{"_id":"6996f066681de96ddd01bfd0","slug":"video-chamoli-ukds-block-executive-committee-formed-harish-khalil-becomes-block-president-yogesh-singh-given-the-responsibility-of-city-president-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: यूकेडी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, हरीश खाली बने ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश सिंह को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: यूकेडी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, हरीश खाली बने ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश सिंह को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से ब्लॉक सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हरीश खाली को ब्लॉक अध्यक्ष तथा योगेश सिंह को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी की केंद्रीय सचिव डॉ. सौम्या चौधरी तथा जिलाध्यक्ष यदुवीर नेगी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। एससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मिंटू कोठियाल, महिला नगर अध्यक्ष ज्योति नेगी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी प्रमेन्द्र रावत, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष कुश कुमार, महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष बबीता नेगी, महिला ब्लॉक संगठन मंत्री लक्ष्मी देवी, महिला ब्लॉक महामंत्री निधि देवी, महिला नगर प्रवक्ता दमयंती देवी, महिला नगर उपाध्यक्ष रेखा देवी तथा महिला ब्लॉक संगठन सचिव माहेश्वरी देवी को मनोनीत किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव डॉ. सौम्या चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उत्तराखंड क्रांति दल की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकारें प्रदेश के समग्र विकास को अपेक्षित दिशा देने में असफल रही हैं। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार पलायन बढ़ा है तथा जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार कमजोर हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट जाएं और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष यदुवीर नेगी ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के 42 कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी और कई आज भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाता तो प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।