{"_id":"693e5dd13346943ce8001186","slug":"video-karnaprayag-80-people-underwent-check-ups-at-the-health-camp-organized-by-amar-ujala-foundation-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnaprayag: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnaprayag: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों ने कराई जांच
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को विकासखंड के कनखुल गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। कनखुल के जिठाईं देवी मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी पुरोहित, फिजीशियन डॉ. सतेंद्र कंडारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित भट्ट, ईएनटी डॉ. अलका नेगी, महिला चिकित्सक डॉ. स्नेहलता पुरोहित, डॉ. ऋषभ डिमरी आदि ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर संचालन में भगवान कंडवाल, नरेंद्र तोपाल, प्रदीप सिंह, पुष्कर सिंह, मनवर सिंह, किरन देवी, रौशनी देवी आदि ने सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।