{"_id":"6911cf400b7d9c78b80dd8f0","slug":"video-tharali-ndrf-team-imparts-disaster-management-training-to-students-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tharali: एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को दिया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tharali: एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को दिया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण
सोमवार को पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम में कमांडेंट सुदेश कुमार दराल 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के तत्वाधान में इंस्पेक्टर पंकज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत आपदाओं से निपटने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को ओवरव्यू आफ एनडीआरएफ, रोल और रिस्पांसिबिलिटी ऑफ एनडीआरएफ, हृदय घात होने पर उपाय सीपीआर, गला चौक होने पर उपाय , ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज के तरीके से स्ट्रैचर तैयार करना ,फायर एमरजेंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें और इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस के बारे में जानकारी दी गई और उसका प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए सीखने का प्रयास किया। साथ ही अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत डीएम किट तथा पैम्पलैट्स, विद्यालय एवं छात्रौं को रिफ्रेशमेंट प्रदान किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।