{"_id":"6a2edb704dadb0094400373f","slug":"video-world-blood-donor-day-woman-travels-25-km-to-donate-blood-in-karnaprayag-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदान दिवस: कर्णप्रयाग में रक्तदान करने 25 किमी दूर से पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदान दिवस: कर्णप्रयाग में रक्तदान करने 25 किमी दूर से पहुंची महिला
कर्णप्रयाग। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने के लिए 25 किमी दूर पोखरी से महिला अस्पताल पहुंची और रक्तदान किया। शिविर में 15 से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया जबकि 10 लोगों ने रक्तदान किया।
रविवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बेस अस्पताल संघर्ष समिति और जिला सेवा प्राधिकरण के पीएलवी के सदस्यों ने भागीदारी की। पोखरी की पीएलवी प्रिया सेमवाल ने रक्तदान में उत्साह दिखाया। वहीं पीएलवी अशोक सिंह, देवेंद्र कुमार ने भी रक्तदान किया। जबकि बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अनिल लडोला, चंदन सिंह, आशीष भंडारी और मोहित सिंह नेगी ने रक्तदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।