Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: अयोध्या श्रीराम मंदिर दान पत्र घोटाले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री आशीष पटेल
{"_id":"6a2e86deb4d04085b90ccaba","slug":"video-video-ayathhaya-shararama-mathara-thana-patara-ghatal-ma-thashhaya-para-haga-kaugdha-kararavaii-parabhara-matara-aashashha-patal-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या श्रीराम मंदिर दान पत्र घोटाले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री आशीष पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या श्रीराम मंदिर दान पत्र घोटाले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री आशीष पटेल
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने अयोध्या श्रीराम मंदिर दान पत्र घोटाले के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी है तो वह उसे एसआईटी को सौंप दें।
रविवार को गोंडा पहुंचे प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका लाभ देश की जनता को मिला है।
पेपर लीक के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि उनका इस प्रकार की गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यदि सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती तो ओबीसी आयोग का गठन और मतदाता सूची जारी नहीं की जाती।
प्रेस वार्ता के बाद मंत्री ने गोंडा मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।