{"_id":"69e6188a5ded602def04ae90","slug":"video-action-taken-on-59-complaints-at-public-meeting-in-champawat-dm-gives-instructions-for-disposal-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: जनता मिलन में 59 शिकायतों पर कार्रवाई, डीएम ने दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: जनता मिलन में 59 शिकायतों पर कार्रवाई, डीएम ने दिए निस्तारण के निर्देश
गायत्री जोशी
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:44 PM IST
चंपावत के जिला सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान पासम निवासी कैलाश चंद्र और ग्राम प्रधान राधिका देवी की ओर से पेयजल समस्या, ग्राम त्यारसों में जल जीवन मिशन के तहत अनियमित जलापूर्ति, राउप्रावि आमनी में भूस्खलन की समस्या, ग्राम पंचायत मोस्टा बकोड़ा के जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग केदार राम की शिकायत, केशव राम की खतौनी में नाम संशोधन, शोभा सूतेड़ी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने साथ ही भवान सिंह की लंबित पेंशन, मदन सिंह की ओर से खटोली क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु चेक डैम निर्माण आदि प्रमुख समस्या रहीं। इसके अतिरिक्त दीवान सिंह, अनिल जोशी, महेश सिंह बोरा, अमर नाथ और दीपक कुमार सहित अन्य नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिन पर समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में 54,000 की ठगी की शिकायत पर डीएम ने पुलिस विभाग को जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ डॉ.जी.एस. खाती, एसडीएम अनुराग आर्या, डीडीओ दिनेश डिगारी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।