{"_id":"698c6e283d27d52b8100da0d","slug":"video-alumni-meet-held-for-the-first-time-at-gic-lohaghat-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जीआईसी लोहाघाट में पहली बार पुरातन छात्र सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जीआईसी लोहाघाट में पहली बार पुरातन छात्र सम्मेलन
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 05:25 PM IST
पंडित बेनीराम पुनेठा पीएम श्री जीआईसी लोहाघाट में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें स्कूल से पढे लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए बताया कि वर्ष 1956 में जीआईसी की स्थापना के बाद पहली बार पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में कई लोगों ने प्रतिभाग कर स्कूल में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताकर इसे फिर से बेहतर बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। अधिकतर लोगों ने बताया कि पूर्व में स्कूल में अनुशासन के दम पर ही बेहतर पढाई होती है। सम्मेलन में लोगों ने मिलकर जीआईसी को बेहतर बनाने का निर्णय लिया। संचालन प्रमोद पाटनी ने किया। इस मौके पर बीईओ धनश्याम भट्ट, एसएमसी अध्यक्ष मनोहर करायत, नवीन मुरारी, प्रहलाद मेहता, बीडी कलौनी, बीडी ओली, नाथू राम राय, हयात तड़ागी,छत्र सिंह ढेक, भगीरथ भट्ट, शिव दत्त जोशी, तरुण शर्मा, सुभाष बगौली, जीवन मेहता, बृजेश माहरा, जीवन कलौनी, मनीष जुकरिया, भुवन चौबे, शिवराज तड़ागी, सतीश मुरारी, रमेश देव, खुशाल मेहता, अमित जुकरिया,सचिन जोशी,परमानंद गहतोड़ी, डॉ. रवीश गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।