{"_id":"68b2a6395e40dc4f130d348e","slug":"video-chiefs-bdc-members-took-oath-in-champawat-district-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में प्रमुखों, बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में प्रमुखों, बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई शपथ
जिले के चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लॉक में प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ उप प्रमुख और नवनिर्वाचित बीडसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। चंपावत ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सीडीओ डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम अनुराग आर्या ने शपथ दिलाई। ब्लाॅक प्रमुख अंचला बोहरा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्यों के साथ आपसी समन्वय के साथ विकास कार्याें को आगे बढ़ाया जाएगा। यहां एडीएम जयवर्धन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने भी विचार रखे। संचालन बीसी जोशी ने किया। यहां व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, गौरव पांडेय, शैलेश जोशी, सुनील पुनेठा, गोविंद भट्ट, महेंद्र नेगी, मोहन भट्ट आदि रहे। पाटी में ब्लॉक में डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी ने ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह, कनिष्ठ प्रमुख नेहा बगोटी को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। संचालन बीडीओ सुभाष चंद्र लोहनी ने किया। यहां मुख्य अतिथि विधायक खुशाल, प्रकाश सिंह माहरा, खड़क सिंह, प्रकाश बिष्ट, गोकुल कोहली, संजय पाटनी आदि मौजूद रहे। बाराकोट ब्लॉक सभागार में एपीडी विम्मी जोशी ने ब्लाॅक प्रमुख सीमा आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख दरबान सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख केशवी देवी सहित 20 बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन बीडीओ मोनिका पाल ने किया। यहां दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय, नव निर्वाचित जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा आदि रहे। लोहाघाट में एसडीएम नीतू डांगर ने नवनिर्वाचित ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र ढेक, ज्येष्ठ उप प्रमुख किशोर रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश चंद्र, 34 बीडीसी सदस्यों ब्लॉक सभागार में शपथ दिलाई। बीडीओ कविंद्र सिंह रावत ने संचालन किया। यहां जिला प्रभारी शंकर पांडेय, सतीश पांडेय, नरेश करायत, गिरीश कुंवर, मोहित पाठक, देवेंद्र पाटनी, चंद्रशेखर बगौली आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।