{"_id":"6a3fdd7744dc50c7a70bbd42","slug":"video-demand-for-re-allocation-of-rs20-lakh-for-gosni-tourism-development-warning-of-agitation-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोसनी पर्यटन विकास के 20 लाख रुपये दुबारा आवंटन की मांग, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोसनी पर्यटन विकास के 20 लाख रुपये दुबारा आवंटन की मांग, आंदोलन की चेतावनी
अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:55 PM IST
Link Copied
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के जनकांडे जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने ग्राम पंचायत गोसनी में पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत 20 लाख रुपये की धनराशि दुबारा आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की अपील की। माहरा ने धनराशि अन्यत्र स्थानांतरित होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।ज्ञापन में बताया गया है कि जिला योजना वर्ष 2024-25 के तहत 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। यह राशि वीर स्वतंत्रता सेनानी पंडित हर्ष देव ओली, दयाराम ओली और दुर्गादत्त ओली की पवित्र स्थली के विकास के लिए थी। लघु सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। विभाग ने स्थल का निरीक्षण कर स्थान चिह्नित किया था। परियोजना का इस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया था। अशोक माहरा का आरोप है कि स्वीकृत धनराशि को अन्य स्थान पर भेज दिया गया। इससे क्षेत्र की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के साथ अन्याय बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।