Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Kotdwar News
›
Kotdwar: Assembly Speaker Ritu Khanduri Bhushan attended the Tiranga Yatra and a ceremony honoring women in Kalagarh.
{"_id":"6a7de301874b19b52e0dd9b3","slug":"video-kotdwar-assembly-speaker-ritu-khanduri-bhushan-attended-the-tiranga-yatra-and-a-ceremony-honoring-women-in-kalagarh-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: कालागढ़ में तिरंगा यात्रा और महिला सम्मान समारोह में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: कालागढ़ में तिरंगा यात्रा और महिला सम्मान समारोह में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने बुधवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कालागढ़ मंडल का एक दिवसीय भ्रमण किया। कालागढ़ पहुंचने पर क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने हाथी को केला भी खिलाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वन और वन्यजीव प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने वन्यजीवों की देखभाल और संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।
इसके बाद उन्होंने रामगंगा भवन से रामलीला मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों के साथ प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा कालागढ़ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।