{"_id":"6a15531fdb4516cfe10a72f4","slug":"video-dm-said-offer-prayers-in-mosques-and-private-places-sports-activities-going-on-in-dsa-ground-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: डीएम बोले- मस्जिदों और निजी स्थानों पर अदा करें नमाज, डीएसए मैदान में चल रही खेल गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: डीएम बोले- मस्जिदों और निजी स्थानों पर अदा करें नमाज, डीएसए मैदान में चल रही खेल गतिविधियां
गायत्री जोशी
Updated Tue, 26 May 2026 01:51 PM IST
Link Copied
नैनीताल में ईद की नमाज को लेकर द नैनीताल जिमखाना एवं जिला खेल संघ (डीएसए) मैदान को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि डीएसए मैदान में ईद की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नमाज मस्जिदों एवं निजी स्थानों पर अदा की जाए।
बता दें कि डीएसए की ओर से पहले अंजुमन इस्लामिया को 28 मई 2026 को ईद की नमाज के लिए मैदान उपयोग की अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद संस्था ने अपना आदेश निरस्त कर दिया था। इसके बाद शहर में चर्चाओं और विवाद का माहौल बन गया था। अब जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि डीएसए मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए निर्धारित है और वर्तमान में वहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं टूर्नामेंट संचालित हो रहे हैं। ऐसे में मैदान का उपयोग धार्मिक आयोजन के लिए नहीं किया जा सकता। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक व्यवस्था एवं खेल गतिविधियों को प्रभावित किए बिना ईद की नमाज मस्जिदों और निजी परिसरों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जाए। डीएसए द्वारा पूर्व में जारी अनुमति और उसके बाद निरस्तीकरण को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासन के इस बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।