Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
VIDEO : एसपी अपराध ने विद्यार्थियाें को किया सतर्क, कहा- नशा और साइबर क्राइम के प्रति युवा जागरूक हुए तो सुरक्षित होगा समाज
{"_id":"67f6301c5b7fd2bfed0be7a0","slug":"video-esapa-aparathha-na-vathayarathaya-ka-kaya-sataraka-kaha-nasha-oura-saibra-karaima-ka-parata-yava-jaganprka-hae-ta-sarakashhata-haga-samaja-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसपी अपराध ने विद्यार्थियाें को किया सतर्क, कहा- नशा और साइबर क्राइम के प्रति युवा जागरूक हुए तो सुरक्षित होगा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसपी अपराध ने विद्यार्थियाें को किया सतर्क, कहा- नशा और साइबर क्राइम के प्रति युवा जागरूक हुए तो सुरक्षित होगा समाज
नैनीताल में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि नशा और साइबर अपराध को खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। संबंधित विभागों और पुलिस के साथ जनसहयोग से इन्हें खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी जागरूक हुई को समाज स्वत: ही सुरक्षित हो जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला में मंगलवार को तल्लीताल स्थित बिशप शॉ स्कूल में एसपी ने कहा कि पौधों से पैदा होने वाला नशा और विदेशों से यहां पहुंच रहे नशे की खेप से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। विद्यार्थियों को बताया कि नशे से व्यक्ति को अस्थायी सुख मिलता है। इसे प्राप्त करने के लिए अनजाने में युवा इसका आदी हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम अपनी रुचि के अनुरूप शारीरिक व्यायाम, खेल, चित्रकारी, संगीत वादन, गायन आदि से स्थायी आनंद प्राप्त कर सकते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं। एसपी ने कहा कि शातिर लोग गिरोह के रूप में कार्य करने वाले धोखे से ओटीपी मांगने, लाटरी निकलने, क्यूआर कोड, डिजिटल अरेस्टिंग समेत विभिन्न माध्यमों से आपकी जमा पूंजी खत्म करते हैं। जागरूकता से ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने पुलिस सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 112 और साइबर क्राइम के लिए 1930 की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।