{"_id":"698080947cd3682c3304f80e","slug":"video-if-the-demands-of-the-cooks-are-not-met-there-will-be-a-work-boycott-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: भोजनमाताओं की मांग पूरी नहीं होने पर होगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: भोजनमाताओं की मांग पूरी नहीं होने पर होगा कार्य बहिष्कार
गायत्री जोशी
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:16 PM IST
Link Copied
नैनीताल में प्रगतिशील भोजनमाता संगठन उत्तराखंड नैनीताल इकाई ने लंबित मांगों को लेकर तल्लीताल डांठ में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द मांगे पूरी करने की मांग की। सोमवार को संगठन के पदाधिकारी व सदस्य यहां एकत्रित हुए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी देवी ने कहा भोजन माताएं लंबे समय से अपने न्यूनतम वेतन और स्थाई नौकरी के लिए संघर्ष कर रही है। सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने न्यूनतम वेतन, ईपीएफ, ईएसआई पेंशन, आकस्मिक अवकाश, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर अनीता देवी, पुष्पा जलाल, सीमा देवी, सुशीला, चंपा देवी, लता, संतोष, जानकी देवी, हेमा देवी, भगवती देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।