Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Kumaon Commissioner expressed displeasure over the filth during inspection in Nainital, ordered CCTV surveillance
{"_id":"69fc41a7d6048034b10f45d0","slug":"video-kumaon-commissioner-expressed-displeasure-over-the-filth-during-inspection-in-nainital-ordered-cctv-surveillance-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: निरीक्षण में गंदगी पर कुमाऊं आयुक्त ने जताई नाराजगी, सीसीटीवी निगरानी के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: निरीक्षण में गंदगी पर कुमाऊं आयुक्त ने जताई नाराजगी, सीसीटीवी निगरानी के दिए आदेश
गायत्री जोशी
Updated Thu, 07 May 2026 01:09 PM IST
Link Copied
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को तय समय पर गुणवत्ता से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण में गंदगी पर नाराजगी जताई और सीसीटीवी निगरानी के आदेश दिए। आयुक्त ने बीडी पांडे चिकित्सालय परिसर में 9.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आवासों का कार्य बंद पाया, जिस पर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। डीएसए में पांच करोड़ रुपये की लागत से हो रहे फसाड निर्माण, शौचालय और चेंजिंग रूम के कार्यों को 15 जून तक पूरा करने को कहा गया। मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में 51 में से 11 माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं, जिसे 31 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। बड़ा बाजार में 2.38 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सौंदर्यीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग का काम धीमा पाया गया। आयुक्त ने स्वयं निगरानी, दो दिन में सीसीटीवी लगाने और बरसात से पूर्व भूमिगत कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। वहीं, रोडवेज बस अड्डे के पास लोगों ने नशेड़ियों के शराब पीने की शिकायत की। इस पर उन्होंने पुलिस से कड़ी निगरानी करने के लिए कहा और ऐसा नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही, आयुक्त ने गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई और सीसीटीवी से निगरानी के आदेश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की बात कही और दोबारा निरीक्षण का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।