{"_id":"6852a810d9a63170300d9830","slug":"video-police-station-gherao-due-to-no-action-in-the-case-of-taxi-driver-death-in-okhalkanda-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: टैक्सी चालक की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: टैक्सी चालक की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की
ओखलकांडा में चार जून को संदिग्ध हालात में टैक्सी चालक जितेंद्र बोहरा का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। जितेंद्र के शव मिलने के बाद मृतक के चाचा ने अज्ञात लोगों पर जितेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर सौंपी थी। तहरीर सौंपने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बुधवार को खनस्यूं थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है जांच के नाम पर कोरे आश्वासन दे रही है। लोगों ने कहा कि पुलिस परिजनों को ही डराने का काम कर रही है। थानाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। घेराव करने वालों में कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू, नारायण सिंह, खीम सिंह बिष्ट, प्रकाश नैनवाल, करन बोरा, टीकम खनवाल, भरत खनवाल, पान सिंह, जीवन बोरा, दिनेश बोरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।