{"_id":"6995b2825971a0615a078bb4","slug":"video-uttarakhand-congress-in-charge-held-a-meeting-with-women-congress-members-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी ने महिला कांग्रेसियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी ने महिला कांग्रेसियों के साथ की बैठक
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:07 PM IST
भीमताल नगर क्षेत्र में बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सुनीता गावडे ने महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गावडे ने कहा कि कांग्रेस आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर को मजबूत करते हुए महिलाओं और लोगों को संगठन से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश की जनता को सड़क पर उतराना पड़ा इसके बाद सरकार को सीबीआई की संस्तुति देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार अभी भी वीआईपी को बचाना चाहती हैं। सुनीता ने कहा महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्ट्राचार से जनता त्रस्त है। लेकिन भाजपा सरकार को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की जनता हटाने का मन बना चुकी हैं। महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों में नाराजगी है और लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इस दौरान महिला प्रभारी जया कर्नाटक, पुष्पा नेगी, आशा आर्य, निर्मला आर्या, शोभा गुरुरानी, हेमा दुम्का, विमला आर्या, जीवंती आर्या, प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी, देवेंद्र सिंह चनौतिया, डीके डालाकोटी, शुभम नैनवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।