{"_id":"6a27d72193f7687fd902a75a","slug":"video-jai-kandoliya-festival-in-pauri-from-june-15-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में 15 जून से जय कंडोलिया महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में 15 जून से जय कंडोलिया महोत्सव
Renu Saklani
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:34 PM IST
Link Copied
पौड़ी नगर मुख्यालय में 15 जून से आयोजित होने जा रहे जय कंडोलिया महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोककलाओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने महोत्सव की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशेष आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
नगरवासियों में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है और आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।