Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Uttarakhand Road Chipalghat-Notha-Thalisain motor road obstructed by heavy boulder pauri Garhwal
{"_id":"6889d7001f87c2c49f00ffce","slug":"video-uttarakhand-road-chipalghat-notha-thalisain-motor-road-obstructed-by-heavy-boulder-pauri-garhwal-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी चिपलघाट-नोठा-थलीसैंण मार्ग भारी बोल्डर से बाधित, जेसीबी से हटाना भी मुश्किल, कई गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी चिपलघाट-नोठा-थलीसैंण मार्ग भारी बोल्डर से बाधित, जेसीबी से हटाना भी मुश्किल, कई गांवों का संपर्क कटा
पौड़ी जनपद के विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाला चिपलघाट-नोठा-थलीसैंण मोटर मार्ग भारी बोल्डर गिरने के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय निवासी अरुण पंत ने बताया कि यह घटना सुबह के समय हुई, जब अचानक एक बड़ा बोल्डर सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के बंद हो जाने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया है। मार्ग बाधित होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई है, लेकिन बोल्डर इतना विशाल है कि उसे जेसीबी से हटाना संभव नहीं हो पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।