{"_id":"6992eebbcdfd75a57f08bbaa","slug":"video-anganwadi-workers-took-to-the-streets-demanding-an-honorarium-of-18000-rupees-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: 18 हजार मानदेय की मांग पर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: 18 हजार मानदेय की मांग पर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
गायत्री जोशी
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:47 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 18 हजार मानदेय की मांग पर नगर में रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी से काम करने के बाद भी हमें न तो सम्मानजनक मानेदय दिया जा रहा है और ना ही राज्य कर्मचारी घोषित किया जा रहा है।
जिले भरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष नीमा जोशी के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान में एकत्र हुईं। इस दौरान इन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। सभी ने कहा कि हम पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इसके बाद भी हमें मामूली मानदेय दिया जा रहा है इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार इसके लिए गंभीर नहीं है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे कार्य बहिष्कार करते हुए धरना देने के लिए विवश होंगी। रैली में सुनीता जोशी, कमला सामंत, श्वेता उप्रेती, आशा ततराड़ी, शांति देवी, गोदावरी बोरा, पार्वती देवी, सरिजा गुंज्याल, गंगा खत्री, रेखा सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।