{"_id":"6992ee7f73f93078190bca22","slug":"video-ex-servicemen-and-their-families-took-to-the-streets-to-protest-the-shifting-of-the-environmental-battalion-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक और उनके परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक और उनके परिजन
गायत्री जोशी
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:46 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने पर प्रदेश के पूर्व सैनिकों का आक्रोश बढ़ गया है। देहरादून से पहुंचे और जिले के पूर्व सैनिकों, इनके परिजनों ने इस फैसले के विरोध में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट कर प्रदेश के पूर्व सैनिकों के साथ ही यहां के लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को गुजरात और राजस्थान शिफ्ट करने के फैसले से आक्रोशित जिले भर के पूर्व सैनिकों कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने नगर में रैली निकाली। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि वर्ष 1994 में 130 पर्यावरण बटालियन का गठन किया, जो जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। सेवानिवृृत्ति के बाद बटालियन और कंपनी में शामिल जिले के पूर्व सैनिकों की कार्यक्षमता और अनुभवों का सदुपयोग होने से जिले के प्राकृतिक संसाधन संरक्षित हुए। वीरान पहाड़ियां हरी-भरी हुईं। इससे जिले के साथ ही प्रदेश का पर्यावरण सुधरा। देहरादून से पहुंचे सेवानिवृत्त कर्नल राजीव रावत ने कहा कि पर्यावरण बटालियन में तैनाती के बाद पूर्व सैनिकों को आर्थिक सुरक्षा मिली और इससे पलायन भी रुका। अब पर्यावरणीय, भूकंप और दैवीय आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले और प्रदेश में स्थापित दो पर्यावरण बटालियन अन्य राज्यों में शिफ्ट की जा रही हैं जो गलत है। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो वे जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। रैली में विक्रम सिंह, गोपाल सिंह, गणेश भट्ट, आनंद सिंह, नारायण दत्त, दलीप सिंह, जीत सिंह, डीडी जोशी, लक्ष्मण सिंह, सुंदर सिंह, ललित सिंह, एसडी कांडपाल, आरडी जोशी सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।