{"_id":"6840326a689e6a216402a74e","slug":"video-cheap-grain-sellers-will-distribute-government-ration-in-pithoragarh-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सस्ता गल्ला विक्रेताओं का पसीजा मन, बांटेंगे सरकारी राशन; डीएम के अनुरोध पर लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सस्ता गल्ला विक्रेताओं का पसीजा मन, बांटेंगे सरकारी राशन; डीएम के अनुरोध पर लिया निर्णय
पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला की दुकानों में लटके ताले खुल गए हैं। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बैठक कर आपदाकाल को देखते हुए राशन वितरण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले के लोगों को मानसूनकाल में दिक्कत न हो, इसके लिए उन्होंने राशन वितरण करने का फैसला लिया है। कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे की अध्यक्षता में बैठक की। पांडे ने कहा कि आपदाकाल के मद्देनजर डीएम के अनुरोध के बाद सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन वितरण करने का फैसला लिया है। जिले भर में बंद 780 सस्ता गल्ला की दुकानों के ताले खुलने से डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ ही शासन-प्रशासन को राहत मिली है। बैठक में कैलाश जोशी, ललित महर, राजेंद्र बिष्ट, गणेश कन्याल, भुवन भंडारी, दीवान सिंह, कृष्णानंद, पीयूष पाटनी सहित अन्य सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।