{"_id":"67d80c26e427f4e9e2093bf7","slug":"video-eka-karaugdha-kharaca-ab-naha-bnaga-cadaka-rada-para-parakaga-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एक करोड़ खर्च, अब नहीं बनेगी चंडाक रोड पर पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एक करोड़ खर्च, अब नहीं बनेगी चंडाक रोड पर पार्किंग
पिथौरागढ़ जिले के चंडाक रोड पर अब पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं होगा। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। लंबे समय से विवादों में रही इस पार्किंग के निर्माण पर सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने इसके पीछे की वजह पार्किंग स्थल का नगर से दूर होना बताया है जबकि मानसूनकाल में यहां हुए भूस्खलन से इसका निर्माण खटाई में पड़ने की चर्चा जोरों पर थी। बता दें कि 22 करोड़ की लागत से बनने वाले पार्किंग स्थल निर्माण में 30 लाख रुपये पहले ही खर्च हो चुके हैं। वहीं भूस्खलन से यहां की दो सड़कों को बचाने के लिए करीब 70 लाख रुपये और खर्च होने की संभावना है। इनमें से विभाग को 25 लाख रुपये जारी भी हो चुके हैं। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद पार्किंग का निर्माण रुकना कई सवाल खड़े कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।