{"_id":"69f85994f2684af6140e5e99","slug":"video-heavy-rain-fell-in-pithoragarh-and-water-entered-homes-due-to-clogged-drains-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में जमकर बरसे मेघ, नगर में नालियां चोक होने से घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में जमकर बरसे मेघ, नगर में नालियां चोक होने से घरों में घुसा पानी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 04 May 2026 02:02 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। जगह-जगह जलभराव होने से शुरुआती बारिश ने सिस्टम के दावों की पोल खोली।
जिला मुख्यालय सहित जिले के मुवानी, बंगापानी और अन्य क्षेत्रों में शनिवार देर शाम गरज के साथ तेज बारिश हुई। जिला मुख्यालय और इसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित रहा। ओले गिरने से फसल और बागवानी को भी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती बारिश ने ही नगर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोली है। पुरानी बाजार में नालियां चोक होने से त्रिभुवन लाल शाह सहित आसपास के कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। पुरानी बाजार में रास्ते में पानी नाले की तरह बहने लगा। वहीं नाली निकास न होने से पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर रई, पंडा, पलेटा सहित अन्य जगहों पर जलभराव होने से वाहन चालक और यात्री परेशान रहे। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट आई इससे ठंड का असर बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।