{"_id":"69b9023fa882fd6b000102a1","slug":"video-kanar-villagers-reached-the-district-headquarters-for-the-road-and-started-an-indefinite-protest-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सड़क के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे कनार के ग्रामीण, अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सड़क के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे कनार के ग्रामीण, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:56 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में सड़क के लिए सीमांत क्षेत्र कनार के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला और शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ ग्रामीणों का जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा और प्रदर्शन के बाद अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया। कहा कि जब तक गांव तक 18 किलोमीटर सड़क नहीं पहुंचती उनका धरना जारी रहेगा। नगर के सिल्थाम तिराहे से गांधी चौक, नया बाजार, केमू स्टेशन और टकाना होते हुए कनार के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से सरकार और नेता सड़क के लिए उनको ठगते आए हैं। आजादी के इतने वर्षों बाद भी उनका इलाका सड़क से नहीं जुड़ पाया है। कनार गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब 18 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आज भी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बीमारों को अस्पताल पहुंचाना और बच्चों को स्कूल पढ़ाना है। अस्पताल ले जाते वक्त अनेक लोग रास्ते में दम तोड़ देते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की समस्या छोड़ भी दें तो इतने दूरस्थ क्षेत्र से बच्चों को स्कूल और बीमारों को अस्पताल कैसे पहुंचाते हैं, यह वही जानते हैं। उन्होंने कहा कि अब सड़क के लिए पेड़ों के कटने की बाधा बताई जा रही है, लेकिन सड़क पहुंची तो क्षेत्र के ग्रामीण कटे पेड़ों के बदले दो गुना-तीन गुना पौधरोपण कर उनका संरक्षण करेंगे। इसलिए वर्षों से की जा रही कनार को सड़क से जोड़ने की मांग पूरी की जानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद कनार की ग्राम प्रधान सरिता परिहार, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार, क्षेत्र पंचायत सदस्य जाराजिबली रमेश सिंह धामी, जगत परिहार,मनोज परिहार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के बाहर अनशन स्थल पर अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया। कहा कि जब तक मुख्यमंत्री या अन्य कोई जिम्मेदार व्यक्ति सड़क निर्माण का लिखित में आश्वासन नहीं देगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान विमला देवी, चंपा, दूरी देवी, इंदिरा, भूमि, पार्वती देवी, हेमा, खष्टी देवी और मंजू समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।