{"_id":"672b7efc9564409e660ba603","slug":"video-navathaya-vathayalya-ma-aayajata-bl-vajaniana-mahatasava-chhaha-jal-ka-bl-vajanianaka-na-thakhaii-paratabha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नवोदय विद्यालय में आयोजित बाल विज्ञान महोत्सव, छह जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नवोदय विद्यालय में आयोजित बाल विज्ञान महोत्सव, छह जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
जवाहर नवोदय विद्यालय मरसोली में सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छह जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रदर्शित करने के साथ ही विज्ञान विषय पर हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही कुमाऊंनी और गढ़वाली भाषा में कविता पाठ कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ विज्ञान का ज्ञान साझा किया।
बुधवार को नवोदय विद्यालय में प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक पद्मभूषण प्रो. केएस वल्दिया की स्मृति में आयोजित पर्वतीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और डीएम विनोद गोस्वामी ने किया। टम्टा ने कहा कि अब तक यह आयोजन चंपावत और चमोली जिले में हुआ है। पहली बार सीमांत जिले में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो जिले के लिए गौरव की बात है। कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा होती है जो भविष्य में प्रदेश और देश के विकास में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि हर जिले में यह आयोजन हो इसके प्रयास होंगे। डीएम विनोद गोस्वामी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी। महोत्सव में पिथौरागढ़ के साथ ही बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के 101 छात्रों और 139 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की क्विज, हिंदी, अंग्रेजी, कुमाऊंनी, गढ़वाली कविता पाठ, नाटक आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। सीईओ हरक राम कोहली ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव का बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित किया जाएगा। दूसरे दिन भी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विज्ञान की उपयोगिता बताई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी तरुण पंत आदि रहे।
नुक्कड़-नाटकों ने बांधा समा
बाल विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर विभिन्न नुक्कड़-नाटक का मंचन कर लोगों को विज्ञान की उपयोगिता बताई। कुमाऊंनी और गढ़वाली कविताओं से विद्यार्थियों ने समा बांधा। दर्शकों ने तालियों के साथ विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।