{"_id":"6a831c5bbdc568cf10043178","slug":"video-outrage-over-the-purification-of-the-stage-following-national-president-mallikarjun-kharges-rally-in-haldwani-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद मंच शुद्धिकरण से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद मंच शुद्धिकरण से आक्रोश
अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:06 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मैदान का शुद्धीकरण करने पर विधायक मयूख महर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सभी को भाजपा को दलित विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक मयूख महर, उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए और धरना दिया। विधायक महर ने कहा कि बीते 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की हल्द्वानी में आयोजित रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का मैदान का शुद्धीकरण करना निंदनीय कृत्य है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज में दलितों के पांव धोते हैं तो उनके कार्यकर्ता कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के आगमन पर मैदान का शुद्धीकरण करते हैं। विधायक ने कहा कि इस कृत्य से समाज का एक बड़ा वर्ग और संवेदनशील नागरिक आहत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली ताकतों का विरोध होगा। इस कृत्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी, सीएम धामी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋृषेंद्र महर, भुवन पांडे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।