{"_id":"682880019b80625afd07aa27","slug":"video-aiims-heli-ambulance-had-reached-kedarnath-to-pick-up-a-patient-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मरीज को लेने केदारनाथ पहुंचा था एम्स का हेली एंबुलेंस, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया लैंडिंग से पहले क्या हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को लेने केदारनाथ पहुंचा था एम्स का हेली एंबुलेंस, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया लैंडिंग से पहले क्या हुआ
ऋषिकेश एम्स द्वारा संचालित संजीवनी हेली एंबुलेंस सेवा शनिवार को केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. बी. सत्याश्री और हेली एंबुलेंस के नोडल अधिकारी डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि यह सेवा पिनेकल एविएसंस के सहयोग से संचालित की जा रही है। आज सुबह 11:05 बजे एंबुलेंस ऋषिकेश से एक 53 वर्षीय मरीज, को लेने के लिए निकला था। मरीज सांस की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। हेलिकॉप्टर में एक पायलट, एक इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर और एक नर्सिंग ऑफिसर सवार थे। करीब 11:50 बजे, लैंडिंग से कुछ क्षण पहले हेलिकॉप्टर का टचडाउन हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। पायलट समेत सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।