Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Ganga Dussehra and Nirjala Ekadashi: Thousands of devotees took holy dip at Triveni Ghat ignoring cleanliness
{"_id":"6842e4a7cbd73fa71403e33d","slug":"video-ganga-dussehra-and-nirjala-ekadashi-thousands-of-devotees-took-holy-dip-at-triveni-ghat-ignoring-cleanliness-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी: त्रिवेणी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी, स्वच्छता की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी: त्रिवेणी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी, स्वच्छता की अनदेखी
गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को त्रिवेणी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पूरे दिन घाट पर भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा, लेकिन इस भीड़भाड़ में सबसे ज्यादा अनदेखी हुई स्वच्छता की। श्रद्धालु जहां गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित करने पहुंचे, वहीं घाट की बदहाली ने उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई। त्रिवेणी घाट के चारों ओर कूड़े के ढेर लगे मिले। कई जगह तो स्थिति इतनी खराब रही कि श्रद्धालु मायूस होकर लौटते नजर आए। गंगा सभा और नगर निगम, दोनों ही स्वच्छता की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते नजर आए। न तो घाट पर कूड़ेदान की व्यवस्था की गई और न ही समय पर कूड़ा उठाया गया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि जब गंगा समिति नगर निगम के भरोसे और निगम समिति के भरोसे है, तो घाट की सफाई करेगा कौन? श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्वों के दौरान घाटों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गंगा की निर्मलता और श्रद्धालुओं की आस्था दोनों बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।