Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Rishikesh: A grand Shiva procession started from the Chandreshwar Mahadev temple, devotees danced with great enthusiasm, tableaux were the attraction
{"_id":"699475a4063448f758088ac8","slug":"video-rishikesh-a-grand-shiva-procession-started-from-the-chandreshwar-mahadev-temple-devotees-danced-with-great-enthusiasm-tableaux-were-the-attraction-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य शिव बरात, जमकर झूमे श्रद्धलु, झांकियां रहीं आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य शिव बरात, जमकर झूमे श्रद्धलु, झांकियां रहीं आकर्षण
महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन महंत कृष्णा पुरी के नेतृत्व में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर से धूमधाम के साथ भव्य शिवबारात निकाली गई। नंदी पर सवार भगवान शिव के स्वरूप ने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण खींचा।
शिवबारात में बाहरी राज्यों से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। चंद्रेश्वर महादेव की डोली शोभायात्रा में शिव भजनों की गूंज के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। बारात मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हरिद्वार मार्ग, झंडा चौक, बड़ा बाजार, सुभाष चौक, त्रिवेणी घाट, घाट चौक होते हुए चंद्रभागा पुल से पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
शिवबारात में हजारों श्रद्धालुओं ने होली के रंग-गुलाल और माथे पर चंदन का लेप लगाकर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवक-युवतियां नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। बाजारों में जगह-जगह व्यापारियों द्वारा फूलों की वर्षा कर शिवबारात का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।